दक्षिण दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संजय कालोनी में सफाई की समस्याओं को लेकर, स्थानीय समिति की अगुवाई में 19 अगस्त, 2018 को सभा की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
![]() |
गौरतलब है कि संजय कालोनी की मुख्य सड़क, रविदास मंदिर व दीपालय स्कूल के सामने के रास्ते गंदगी से भरे हैं। इसके अलावा, पेशाबघरों तथा कूडेदानों की हालत बहुत जर्जर है।
इस सभा में, उपरोक्त समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र पर स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर किया। यह मांग पत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री, दक्षिण दिल्ली नगर निगम आयुक्त, दक्षिण दिल्ली के सांसद, तुगलकाबाद विधायक व निगम पार्षद के नाम से भेजा जाएगा।
मांगें इस प्रकार हंै:-
- ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में स्थित फैक्ट्री ए-106 से 118 के सामने व दीपालय स्कूल के रास्ते की सफाई जल्द करवाई जाये।
- नियमित सफाई करने के लिए नगर-निगम कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। मुख्य सड़क के दोनों तरफ की नालियों की सफाई की जाए। फैला हुआ कूड़ा उठाया जाये।
- कालोनी की तरफ के कच्चे नाले को सीमेंट से पक्का किया जाये।
- सड़क पर स्थित पेशाबघरों तथा कूडे़दानों का पुनः निर्माण किया जाए।
- दीपालय स्कूल के नजदीक शौचालय के पास कूडे़दान बनाया जाये।