Shivaji Biodata

हरकेष नगर 92-एस वार्ड के लिये लोक राज समिति संजय कालोनी द्वारा चयनित उम्मीदवार

Shivaji Biodata

उम्मीदवार का परिचय (पीडीएफ के लिए क्लिक करें)

  • शिवाजी बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियर) हैं।
  • उनकी उम्र 27 साल है।
  • वे संजय कालोनी के निवासी हैं और लोक राज समिति के अध्यक्ष हैं।

अगर मैं आपका प्रतिनिधि चुना गया तो:

  • हर महीने में एक बार वार्ड के अलग-अलग इलाकों में जनसभा आयोजित करके, जनता के सामने अपने काम का हिसाब दूंगा और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए उनकी सलाह लंूगा।
  • निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाला धन
  • किस मद पर कितना खर्च किया जाए, उसका फैसला जनसभा में सलाह करके करूंगा।
  • मेरे वार्ड की सभी समस्याओं को हल करने के लिये लोगों को लामबंध करूंगा।
  • घर-घर पीने का पानी, गली-गली सीवर, पक्के रास्ते व सड़कें, सफाई, बारातघर, बच्चों के खेलने के पार्क, प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुजुर्गों के लिए जीने-लायक पेंशन, सही दाम पर और पर्याप्त मात्रा में राशन के
  • अधिकार के लिए वार्ड के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष करूंगा।
  • क्षेत्र के लोगों, खासकर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करूंगा।
  • रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों और रिक्शा चालकों को सुरक्षित स्थान दिलाकर उनके उत्पीड़न को खत्म करने के लिये संघर्ष करूंगा।
  • सरकारी सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ़ संघर्ष करूंगा।
  • मेहनतकशों के अधिकारों की रक्षा के लिये संघर्ष करूंगा।

 

लोक राज संगठन

लोगों को देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के केंद्र में लाने के लिए काम करता है, ताकि लोग अपने जीवन पर असर डालने वाले मुख्य फैसलों को लेने में सक्षम हों। लोक राज संगठन का यह मानना है कि इसके लिए लोगों को अपने ही बीच में से अपने उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार होना चाहिये। चुने गए प्रतिनिधि को जवाबदेह ठहराने और उसे वापस बुलाने का अधिकार होना चाहिये। कानून और नीतिगत फैसले करने का

अधिकार होना चाहिये, ताकि लोग खुद अपने भविष्य के मालिक बन सकें। इस लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिये, काम के स्थानों और रिहायशी इलाकों में लोक राज समितियां गठित की गयी हैं, जो लोगों को अपने अधिकारों के लिए संगठित करती हैं।

अधिकारों के लिए हमारा संघर्ष जारी है:

शिवाजी इस समय लोक राज समिति के अध्यक्ष हैं। बीते 11 वर्षाें से लोक राज समिति इस क्षेत्र के लोगों को संगठित करके अपने अधिकारों के लिये संघर्ष में अगुवाई देती रही है। इन संघर्षों की वजह से वार्ड की जनता को कुछ प्रमुख उपलब्धियां भी हासिल हुई हैं।

  • लोक राज समिति ने बच्चों की शिक्षा में उन्नति के लिये अनवरत संघर्ष किया है। समिति के सहयोग से पुरोगामी महिला शिक्षा केन्द्र चलाया जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चों को पढ़ाई में सहायता देने के लिये प्रशिक्षित शिक्षक लगातार प्रयास करते हैं।
  • नौजवानों के सांस्कृतिक विकास के लिये लोक राज समिति, रंग भूमि नाट्य समूह की सहायता के साथ नृत्य और नाटक में प्रशिक्षित करती है।
  • क्षेत्र के नौजवानों और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिये लोक राज समिति ने समय-समय पर खेल-कूद, चित्रकला, वाद-विवाद, आदि की प्रतियोगितायें आयोजित की हैं।
  • 2007 में राशन कार्ड बंद किये जाने के खिलाफ़, लोक राज समिति की अगुवाई में संघर्ष चलाया और खाद्य विभाग को पुनः राशन कार्ड जारी करने को बाध्य किया। राशन वितरण में धांधली के खिलाफ़ लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं।
  • नये सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके लिये बीते 8 वर्षाें से लोक राज समिति की अगुवाई में, कालोनी की महिलाओं और पुरुषों ने कई बार अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपे और लगातार धरने-प्रदर्शन व संघर्ष किये।
  • ‘जन अधिकार कनेक्शन-योजना’ के तहत सभी कालोनियों में पानी का कनेक्शन देने की दिल्ली सरकार की 30 अगस्त, 2016 की घोषणा, यह लोक राज समिति के लम्बे संघर्ष का परिणाम है। इसके लिये दिल्ली में 27 जुलाई, 2016 को व्यापक जन अभियान चलाया गया।
  • टैंकरों में धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लोक राज समिति ने दिल्ली जल बोर्ड के सामने कई बार धरने दिये और हस्ताक्षर अभियान चलाये।
  • सीवर लाइन डाले जाने की मांग को लेकर 2006 से लोक राज समिति ने कई प्रदर्शन किये। इस संघर्ष का नतीजा है कि फरवरी, 2017 में दिल्ली सरकार ने समस्त कालोनियों में सीवर लाइन डालने का ऐलान किया।
  • ओखला फेस 1-2 के अंदर डी.टी.सी. बस सेवा, जो पिछले 6 वर्षाें से बंद थी, को फिर चालू करने के लिये लोक राज समिति ने लगातार संघर्ष किया। अब ये बस सेवायें बहाल कर दी गई हैं।
  • पिछले 8 वर्षाें से खस्ता हाल में पड़ी यूनानी डिस्पेंसरी को, लोक राज समिति के अडिग संघर्ष की वजह से, दवाइयों और अन्य सुविधाओं सहित चालू कर दिया गया है। इस क्षेत्र में डिस्पेंसरी खोलने की मांग को लेकर बीते दो साल से लोक राज समिति संघर्ष कर रही है।
  • निवासियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिये मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर लोक राज समिति लगातार संघर्ष करती रही है। इसकी वजह से कुछ चैराहों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन नाकाफी हैं।

निवेदक: लोक राज समिति संजय कालोनी

संपर्क करें – ई-392, संजय कालोनी, ओखला फेस – 2, नई दिल्ली 110020, फोन – 9968938292

By admin