पूर्वी दिल्ली स्थिति पूनर्वास कालोनी मदनपुर खादर में 9 फरवरी, 2014 को लोक राज समिति का चयन हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में नौजवानों के लिये निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम में नौजवान युवतियों और युवक ने हिस्सा लिया। प्रतिगियोगिता को आयोजन लोक राज संगठन, पूनर्वास कालोनी मदनपुर खादर, हिन्द नौजवान एकता सभा द्वारा किया गया।
प्रोग्राम दूसरे सत्र में लोक राज समिति का चयन हुआ, जिसमें 31 सदस्य समिति सर्व सम्मति से चुनी गयी। इस मौके पर सभा को लोक राज संगठन के दिल्ली सचिव बिरजु नायक ने सबको बधाई दी और सभा को संबोधित किया। हिन्द नौजवान एकता सभा से लोकेश, पूनर्वास कालोनी मदनपुर खादर से देवेन्द्र ने सभा को संबोधित किया।
प्रोग्राम में तीन प्रदेर्शनियां भी लगायी गई थीं। एक तो पूर्व काम की प्रदर्शनी लगायी गई थी, दूसरी हिन्दुस्तान ग़दर पार्टी पर प्रदर्शनी लगायी गई थी, तीसरी भगत सिंह पर प्रदर्शनी लगायी गयी थी। इन प्रदर्शनियों को नौजवानों ने बड़े चाव से देखर थे वह पढ़ रहे थे।
कई नौजवानों और बच्चों ने भी अपने विचार दिये। सभा के अंत में मदनपुर खादर के नौजवानों ने क्रांतिकारी भांगड़ा पेश किया जिसके साथ सभा का समापन हुआ।